कंप्यूटर क्या है? (What is Computer in Hindi) - परिभाषा, प्रकार और इतिहास
कंप्यूटर क्या है? (What is Computer in Hindi) – परिभाषा और पूरी जानकारी
कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक डेटा प्रोसेसिंग डिवाइस है, अथवा कंप्यूटर एक ऐसी मशीन है जिसे तार्किक (logical) कार्यों को अपने आप पूरा करने के लिए प्रोग्राम किया जा सकता है। कंप्यूटर सिस्टम मुख्य रूप से हार्डवेयर, ऑपरेटिंग सिस्टम और पेरिफेरल डिवाइस का एक संयोजन है, जो जटिल गणनाओं और डेटा प्रोसेसिंग के लिए उपयोग किया जाता है।
कंप्यूटर के मुख्य कार्य (Main Functions of Computer)
- Input: डेटा या निर्देशों को कंप्यूटर में दर्ज करना।
- Processing: डेटा को प्रोसेस करना और उसे उपयोगी जानकारी (Information) में बदलना।
- Output: प्रोसेस्ड डेटा को परिणाम के रूप में प्रदर्शित करना।
- Storage: डेटा और जानकारी को सुरक्षित स्टोर करना।
पार्ट्स ऑफ कंप्यूटर (Parts of Computer)
- CPU (Central Processing Unit)
- Monitor (मॉनीटर)
- Keyboard (कीबोर्ड)
- Mouse (माउस)
इनपुट डिवाइस (Input Devices)
इनपुट डिवाइस उन हार्डवेयर उपकरणों को कहते हैं, जिनके द्वारा यूजर निर्देशों और आंकड़ों को कंप्यूटर में भेजता है:
- कीबोर्ड (Keyboard)
- माउस (Mouse)
- स्कैनर (Scanner)
- माइक्रोफोन / माइक (Microphone)
- टच स्क्रीन (Touch Screen)
- कैमरा (Camera)
आउटपुट डिवाइस (Output Devices)
आउटपुट डिवाइस वे उपकरण हैं जो प्रोसेस किए गए डेटा को यूजर तक पहुँचाते हैं:
- मॉनिटर (Monitor)
- प्रिंटर (Printer)
- लाउडस्पीकर (Loudspeaker)
- प्रोजेक्टर (Projector)
कंप्यूटर हार्डवेयर क्या है? (What is Computer Hardware)
कंप्यूटर के सभी भौतिक और यांत्रिक भाग (Physical & Mechanical Parts) जिन्हें हम छू सकते हैं, हार्डवेयर कहलाते हैं। इन्हें मुख्य रूप से दो भागों में बांटा गया है:
- External Hardware: जैसे - कीबोर्ड, माउस, सीपीयू, मॉनिटर।
- Internal Hardware: जैसे - मदरबोर्ड, प्रोसेसर, हार्ड डिस्क, रैम (RAM)।
सॉफ्टवेयर क्या होता है? (What is Computer Software)
सॉफ्टवेयर निर्देशों (Instructions), डेटा या प्रोग्रामों का एक समूह है, जिसका उपयोग कंप्यूटर को चलाने और विशिष्ट कार्यों को निष्पादित (Execute) करने के लिए किया जाता है।
उदाहरण: स्पीकर एक हार्डवेयर है, जबकि उसका वॉल्यूम कंट्रोल करने वाला प्रोग्राम सॉफ्टवेयर है।
कंप्यूटर सॉफ्टवेयर के प्रकार (Types of Computer Software)
-
System Software:
- Windows OS, Mac OS, Android OS, Linux OS
- यूटिलिटी सॉफ्टवेयर (एंटीवायरस, डिस्क क्लीनर)
-
Application Software:
- MS Office, MS Word, MS Excel, Photoshop, MX Player, KineMaster, PicsArt
कंप्यूटर की बुनियादी संरचना (Basic Structure of Computer)
- CPU (Central Processing Unit):
- ALU (Arithmetic Logic Unit): गणितीय और तार्किक गणनाएं करता है।
- CU (Control Unit): सभी ऑपरेशन्स को नियंत्रित करता है।
- Memory: डेटा और निर्देशों को स्टोर करता है।
- Memory Types:
- प्राथमिक मेमोरी (Primary Memory): RAM और ROM
- सेकेंडरी मेमोरी (Secondary Memory): हार्ड डिस्क, SSD, पेन ड्राइव
कंप्यूटर के प्रकार (Types of Computers)
1. आकार और क्षमता के आधार पर:
- सुपर कंप्यूटर (Super Computer)
- मेनफ्रेम कंप्यूटर (Mainframe Computer)
- मिनी कंप्यूटर (Mini Computer)
- माइक्रो कंप्यूटर (Micro Computer) – जैसे: डेस्कटॉप, लैपटॉप, टैबलेट
2. कार्यप्रणाली (उपयोग) के आधार पर:
- एनालॉग कंप्यूटर (Analog Computer)
- डिजिटल कंप्यूटर (Digital Computer)
- हाइब्रिड कंप्यूटर (Hybrid Computer)
ऑपरेटिंग सिस्टम (Operating System)
ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) कंप्यूटर के हार्डवेयर और यूजर/सॉफ्टवेयर के बीच एक इंटरफेस (Interface) का काम करता है। यह कंप्यूटर के सभी संसाधनों को मैनेज करता है।
कंप्यूटर की पीढ़ियां (Generations of Computers)
- पहली पीढ़ी (1940-1956): वैक्यूम ट्यूब्स (Vacuum Tubes)
- दूसरी पीढ़ी (1956-1963): ट्रांजिस्टर (Transistors)
- तीसरी पीढ़ी (1964-1971): इंटीग्रेटेड सर्किट (ICs)
- चौथी पीढ़ी (1971-वर्तमान): माइक्रोप्रोसेसर (Microprocessors)
- पाँचवीं पीढ़ी (भविष्य): आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)
कंप्यूटर नेटवर्क, इंटरनेट और WWW
- Computer Network: दो या दो से अधिक कंप्यूटरों का समूह (जैसे- LAN, WAN, MAN)।
- Internet: दुनिया भर के कंप्यूटर नेटवर्क्स का एक वैश्विक नेटवर्क।
- WWW (World Wide Web): इंटरनेट पर उपलब्ध वेब पेजों और दस्तावेजों का संग्रह।
कंप्यूटर की भाषाएं (Computer Languages)
- मशीन लैंग्वेज (Machine Language): बाइनरी कोड (0 और 1)।
- असेम्बली लैंग्वेज (Assembly Language): लो-लेवल प्रोग्रामिंग लैंग्वेज।
- हाई-लेवल लैंग्वेज (High-Level Language): जैसे C, C++, Java, Python।
कंप्यूटर के लाभ और सीमाएं (Advantages & Limitations)
लाभ (Advantages):
- उच्च गति (High Speed)
- सटीकता (Accuracy)
- विशाल डेटा स्टोरेज (Data Storage)
- स्वचालन (Automation)
सीमाएं (Limitations):
- बुद्धिमता का अभाव (No IQ)
- यूजर पर निर्भरता (Dependency)
- सुरक्षा जोखिम (Security Risks)
Comments