Present Tense

Hello, Readers आज के इस आर्टिकल में हम verb to be के दो important sentence को जानेंगे जो अक्सर हमें देखने को मिलते हैं जो की बहुत ही उपयोगी है। 
उदाहरण के लिए, कोयला काला होता है। चीनी मीठी होती है/लगती है। पानी पीने से लोगों का स्वस्थ ठीक रहा करता है। इस प्रकार के वाक्यों को बहुत ही बारीकी से हम इस आर्टिकल में बताएं हैं। आइए reading करतें हैं।

Verb 'To be'

Verb to be एक ऐसी क्रिया है, जिसका रूप tense के अनुसार अलग अलग होता है । जैसे,

  1.  Present tense में  am, is and are 
  2.  Past tense में  was and were
  3.  Future tense में shall be and will be 
  4.  Past participle में being
'To be' का अर्थ होता है 'Become' यानी होना।
जब हमें किसी व्यक्ति या वस्तु के बारे में उसकी स्थिति या परिस्थिति (position/situation), अवस्था (state), हालत (condition), या कोई सूचना (information), देने की आवश्यकता होती है, तो tense के अनुरूप verb 'to be'  का प्रयोग किया जाता है। 'to be' के ऐसे प्रयोग वाक्य में helping verb (सहायक क्रिया) काम करते हैं। परंतु verb 'to be' जब किसी sentence में अकेले आता है, तो यह main verb (मुख्य क्रिया) का काम करता है।
अब हम इनका अध्ययन अलग अलग विस्तारपूर्वक करेंगे।

(A) Use of Am,Is And are

1)जब हिंदी वाक्य के अंत में है,हूं हैं,हो रहे और यह वाक्य में main verb का काम कर रहा हो, तो ऐसी क्रियाओं की अंग्रेजी वाक्य के कर्ता के अनुसार Am, Is, Are होती है। नीचे दिए गए table को समझकर अपना concept clear करें।
Verb to be present tense 

Affirmative Sentence (स्वीकारात्मक वाक्य)

Structure : Subject + am + is + are + Adjective
Example :
  • मैं तैयार हूं।
  • I am ready.
  • तुम या तुमलोग आलसी हो।
  • You are dull.
  • आप या आपलोग तेज हैं।
  • You are intelligent.
  • वह नेक है।
  • He/she is gentle.
  • यह आकर्षक है।
  • It is attractive.
  • सीता दयालु है।
  • Sita is kind.
  • वे लोग मेहनती हैं।
  • They are laborious.
  • मेरा भाई नटखट है।
  • My brother is naughty.
  • वे लोग दो घंटे से अनुपस्थित हैं।
  • They have been absent for two hours.
  • वह तीन दिनों से बीमार है।
  • She has been ill for three days.
ध्यान दें : अंतिम दो वाक्यों की तरह अगर उपर्युक्त वाक्यों में भूतकालिक समयसूचक शब्द रहे तो वाक्यों का अनुवाद have been / has been के प्रयोग से होगा न कि am,is,are के प्रयोग से। इस अंतर को सर्वदा याद रखने की आवश्यकता है। जैसे - मैं व्यस्त हूं का अनुवाद I am busy होगा, परन्तु मैं तीन सप्ताह से व्यस्त हूं का अनुवाद I have been busy for three weeks होगा। Have been / has been का प्रयोग present perfect तथा present perfect continuous tense में भली भांति समझाया गया है।

Exercise: 1

Translate into English 
         मैं खुश हूं। हमलोग अशिक्षित हैं। तुम डरपोक हो। तुमलोग  बुद्धिमान हो। वह भूखी है। वे लोग बदमास हैं। लड़कियां साहसी हैं। सोनी और अंकित ईमानदार और मेहनती हैं। बगीचा घना है। यह भयानक है। रजनी और रानी स्वस्थ और प्रसन्न हैं। रोजी सुशील और तेज है। ऋतिक और शिवम दयालु हैं। मेरा दोस्त चालक और विश्वासी है। उसकी गाएं काली और उजली हैं।  सूर्य चमकीला है। चंद्रमा शीतल है। तुम लोग दो दिनों से व्यस्त हो।

Vocabulary

खुश happy, डरपोक timid, बुद्धिमान wise, भूखी hungry, बदमास wicked, मेहनती laborious, भयानक fearful, सुशील gentle, विश्वासी faithful, स्वस्थ और प्रसन्न hale and hear
Affirmative Sentence (सकारात्मक वाक्य 
Structure : Subject + am,is,,are + Noun
  • Example :
  • मैं किसान हूं।
  • I am a farmer.
  • हम लोग कलाकार हैं।
  • We are artists.
  • तुम अभियन्ता हो।
  • You are an engineer.
  • तुम लोग विद्यार्थी हो।
  • You are students.
  • वह नर्स है।
  • She is nurse.
  • वे लोग कवि हैं।
  • They are poets.
  • यह छाता है।
  • This is an umbrella.
  • अभिषेक और आनंद डॉक्टर हैं।
  • Abhishek and Anand are doctors.
  • रीना और स्वाति गायिका हैं।
  • Reena and Swati are singers.
Note : ऊपर वाक्यों में singular तथा plural दोनों प्रकार के nouns का प्रयोग किया गया है तथा singular के पहले a/an का प्रयोग किया गया है। Translate करते समय इसका ध्यान जरूर रखें।

Exercise : 2

Translate into English
  • मैं शिक्षक हूं।
  • हमलोग अभियन्ता हैं।
  • तुम डाकिया हो।
  • तुमलोग जादूगर हो।
  • वह चपरासी है।
  • वे लोग चालक हैं।
  • खुशवंत सिंह पत्रकार हैं।
  • शिवानी लेखिका है।
  • अनिल का भाई दंडाधिकारी है।
  • उसकी बहन ऑफिसर है।
  • पटना एक शहर है।
  • रामपुर एक गाँव है।

Vocabulary

डाकिया postman, जादूगर magician, पत्रकार journalist, दंडाधिकारी magistrate, शहर towm

Test yourself

I am poet. You are an artist. We are players. He is a teacher. The Ganga is a river. India is a country. Everest is a mountain.

Negative Sentence (नकारात्मक वाक्य)

जब negative sentence की आवश्यकता होती है, तो Am,Is,Are 
के बाद Not लगा दिया जाता है।
Structure : Subject+am/is/are+not+Other words
Example : 
  • मैं तैयार नहीं हूं। I am not ready.
  • हम लोग व्यस्त नहीं है। We are not busy.
  • तुम लोग ईमानदार नही हो। You are not honest.
  • अभय और अजय गायक नहीं हैं। Abhay and Ajay are not singers.
  • उसके पिताजी किसान नहीं हैं। His father is not a farmer.

Exercise : 3

मैं नाराज नहीं हूं। हमलोग वकील नही हैं। तुम विश्वासी नहीं हो।मेरा भाई वायुयान चालक नहीं है।मैं आपका नौकर नहीं हूं। तुम दुबले पतले नहीं हो।चावल सस्ता नहीं है।मेरे पिताजी लेखक नहीं हैं।आपलोग अच्छे कलाकार नही हैं।पानी साफ नहीं है।

Vocabulary

नाराज annoyed, विश्वासी faithful, कुरूप ugly, वायुयान चालक pilot, सस्ता cheap, रंग complexion, गोरा fair, विमान परिचारिका air hostess, दुबले पतले lean and thin

Test yourself

I am not happy. We are not busy. You are not talk. Women are not weak. Rohit and Mohit are not players. They are not farmers. 

Interrogative Sentence(प्रश्नवाचक वाक्य)

जब वाक्य प्रश्नवाचक शब्द ' क्या ' से शुरू होता हो, तो इनका translate subject के अनुसार Am,Is,Are से प्रारंभ होता है तथा sentence के अंत में Note of interrogative (?) प्रश्नवाचक चिन्ह लगा दिया जाता है।
Structure : Am/is/are+s+Other word+?
Example
  1. क्या हमलोग आलसी हैं ?Are we dull ?
  2. क्या तुम/तुमलोग तैयार हो ? Are you ready ?
  3. क्या Salman Khan अभिनेता है ? Is Salman Khan an actor ?
  4. क्या काजोल अभिनेत्री है ? Is Kajol an actress ?
  5. क्या वे लोग नेता हैं ? Are they leaders ?
  6. क्या बच्चे प्रसन्न हैं ? Are children happy ?
  7. क्या भारती किसान अमीर हैं ? Are Indian farmers rich ?   

Exercise : 4

Translate into English
क्या मैं अपराधी हूं ? क्या हमलोग डकैत हैं?क्या तुम/तुमलोग तेज हो?क्या वह बेईमान है?क्या संजयदत्त अभिनेता हैं?क्या डॉक्टर मनमोहन सिंह भारत के प्रधानमंत्री हैं? क्या मकबूल फिदा हुसैन चित्रकार है? क्या तुम थके हो? क्या बिहार धनी राज्य है?क्या सड़के गंदी है?क्या इस तालाब का पानी साफ है?क्या तुम्हारे गांव की महिलाएं साक्षर हैं?क्या उसका पड़ोसी लाचार है? क्या राजा राम मोहन राय आधुनिक भारत के निर्माता हैं?क्या डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम भारतीय गणराज्य के रात्रपति हैं?

Vocabulary

अपराधी criminal, डकैत robber, बेईमान dishonest, थका tired, साक्षर literate, लाचार helpless,निर्माता maker, राष्ट्रपति president भारतीय गणराज्य the republic of India /Indian republic, तुम्हारे गांव की महिलाएं the ladies of your villae

Test yourself

Am I dishonest? Are we criminals?Are you serious? Is he sincere? Is she honest? Is it genuine? Are they helpless? Is Sachin Tendulkar a cricketer? Is Lata Mangeshkar a singer? Is dinakar a poet? Is the sky clear? Is the weather fine? Are the streets clean? Are the fields green? Is the atmosphere dull?

Negative-Interrogative Sentence (नकारात्मक प्रश्नवाचक वाक्य)

Structure : Am/Is/Are+S+not+Other word+?

Example :

  1. क्या मैं विश्वासी नहीं हूं? Am I not faithful?
  2. क्या हम लोग भारतीय नागरिक नहीं हैं? Are we not Indian citizens?
  3. क्या तुम/तुमलोग निरक्षर नहीं हो? अरे you not illiterate?
  4. क्या मनोहर सिंह डाकू नहीं है? Is manohar Singh not a robber?
  5. क्या देश का भिविष्य उज्जवल नहीं है? Is the future of the country not bright? 
  6. क्या तुम्हारा भाई कंप्यूटर का जानकार नहीं है? Is your brother not a computerist?
  7. क्या ये लड़के अनुशासनहीन नहीं हैं? Are these boys not indisciplined?
  8. क्या वे लोग देशभक्त नहीं हैं? Are they not patriots?

Exercise : 5

Translate into English

 क्या मैं देशभक्त नहीं हूं?क्या हमलोग अभियन्ता नहीं हैं?क्या लता एक प्रसिद्ध गायिका नहीं है?क्या गंगा एक पवित्र नदी नही हैं?क्या अमरीका एक शक्तिशाली देश नहीं है? क्या भारत महान राष्ट्र नही है? क्या आपलो बेरोजगार नहीं हैं?क्या पटना की सड़कें चौड़ी नहीं हैं?क्या भारत गांवों का देश नहीं है?क्या पंजाब एक विकसित राज्य नही है?क्या उसके पिताजी सरकारी सेवक नहीं हैं?क्या हमारे देश के नेता ईमानदार नहीं हैं? क्या वह लड़का परिश्रमी और तेज नहीं है?क्या रांची की जलवायु स्वास्थवर्धक नहीं है?क्या हस्तिनापुर एक ऐतिहासिक नगर नहीं है?क्या तुम्हारा भाई कंप्यूटर का जानकार नहीं है?

Vocabulary

प्रसिद्ध famous, पवित्र sacred/pious, शक्तिशाली powerful, बेरोजगार unemployed,विकसित developed, जलवायु climate, ऐतिहासिक historical, स्वस्थवर्धक wholesome,कंप्यूटर का जानकार computerist,

Test yourself

Am I not dishonest? Are we not criminals? Are you not serious? Is he not sincere? Is she not honest? Is it not genuine? Are they not helpless? Is Sachin Tendulkar not a cricketer? Is Lata Mangeshkar not a singer? Is Dinakar not a poet? Is the sky not clear? Is the weather not fine? Are the streets not clean? Are fields not green? Is the atmosphere not dull?

Affirmative Sentence

2) जब हिंदी वाक्य के अंत में होता है /होती है/होते हैं/होता हूं/होती हूं/होती हैं/रहता है/रहती है/रहतें हैं/रहती हूं/रहता हूं/रहा करता है/रहा करते हैं/रहा करती हैं/रहा करता हूं  इत्यादि क्रिया के पहले एक विशेषण (adjective) हो, और विशेषण के पहले यदि कोई ऐसी संज्ञा (noun) या सर्वनाम (pronoun) हो, जिसमें कोई प्राकृतिक (natural) या निहित गुण (inherent qualit) उस विशेषण के द्वारा प्रकट किया गया हो, तो ऐसी क्रियाओं की अंग्रेजी वाक्य के कर्ता के अनुसार am/is/are होती है।

Example :

  1. कोयला काला होता है। Coal is black. 
  2. चीनी मीठी होती है/लगती है। Sugar is sweet.
  3. दोपहर का सूर्य गर्म होता है। The mid-day sun is hot.
  4. आदमी मरणशील होता है। Man is mortal.
  5. हाथी मजबूत होता है। The elephant is strong.
  6. शरद ऋतु में रातें बड़ी होती हैं। Night are long in winter.
  7. पानी पीने से लोगों का स्वस्थ ठीक रहा करता है। The health of men is good by drinking water.
  8. मैं मेहनती विद्यार्थी को देखकर खुश होता हूं/रहा करता हूं। I am happy to see a laborious student.
  9. अंधेरी रात भयानक होती है/लगती है/हुआ करती है। A dark night is fearful.
  10. साधु दयालु होते हैं। Saint are kind.

Note : ऊपर दिए गए निम्न वाक्यों के क्रिया के पहले एक विशेषण है तथा विशेषण के पहले noun या pronoun है जिसमें कोई natural (प्राकृतिक) या inhererent Quality (निहित गुण) विशेषण के द्वारा प्रकट किया गया है। इस प्रकार इन वाक्यों में am/is/are लगेगा।

Exercise : 6

Translate into English

कौआ काला होता है। सांप डरावना लगता है। गर्मी में रातें छोटी हुआ करती हैं। गरीब ईमानदार होते हैं। मनुष्य एक सामाजिक प्राणी होता है। शहद मीठा लगता है। दूध पीने से लोगों का स्वस्थ अच्छा रहा करता है। जाड़े में हवा ठंडी रहती है। भारती किसान मेहनती हुआ करते हैं। चांदनी रात सुखद लगती है। है और बैल उपयोगी होते हैं। वर्षा ऋतु में सभी नदियां पानी से भरी रहती हैं। चालाक आदमी सावधान रहा करता है। ईमानदार और परिश्रमी आदमी सुखी रहते हैं।  साधु दयालु होते हैं।

Vocabulary

कौआ crow, छोटी short, सुखद pleasant, दूध पीने से by drinking milk, जाड़े में in winter, वर्षा ऋतु rainy season, चांदनी रात a moonlit night, सामाजिक प्राणी social animal

Test yourself 

Translate into Hindi

Roses are red. Dogs are faithful. Horses are fast. The rich are proud. The poor are timid. Nights are long in winter. Days are hot in summer. Snow is white. The ground is wet.  Field are dry in summer.  Smugglers are clever. Murderers are cruel.

Negative Sentence ( नकारात्मक वाक्य )

Examples : 

दूध हानिकारक नहीं होता है। Milk is not harmful.

साँप वफादार नहीं रहता है। A snake is not faithful.

आग ठंडी नहीं होती है। Fire is not cold.

मनुष्य जन्म से बुरा नहीं होता है। A man is not bad by birth.

शराब पीने से लोगों का स्वस्थ अच्छा नहीं रहता है। The health of men is not good by drinking wine.

धूम्रपान लाभदायक नहीं होता है। Smoking is not useful.

मैं गरीबों को देखकर खुश नहीं होता हूं। I am not happy to see the poor.

Exercise : 7

Translate into English

अमीर लोग दयालु नहीं होते हैं। बर्फ गर्म नहीं रहती है। तंबाकू लाभदायक नहीं होता है। मां निर्दयी नहीं हुआ करती हैं।  हाथी कमजोर नहीं होता है। गर्मी में दिन छोटे नहीं होते हैं। ईमानदार और परिश्रमी लोग दुखी नहीं रहा करते हैं।  चांदी काला नहीं होता है। मैं किसी को दुखी देखकर खुशी नहीं होता हूं। घोड़े सुस्त नहीं होते हैं। 

Vocabulary

निर्दयी cruel, दुःखी unhappy, सुस्त dull, किसी को दुखी देखकर to see a unhappy man

Test yourself

Translate into Hindi 

The poor are not dishonest. The young are not dull. Mirros are not rough. The children are wicked. You are not attentive. She is not weak. The sky is not cloudy in summer. Grass is not dry in rainy season. Parents are not rude to their children. They are not serious about the examination. 

Interrogative sentence (प्रश्नवाचक वाक्य)

Examples :

क्या लड़कियां शर्मीली होती हैं? Are girls shy?

क्या जुआ खेलना अच्छा होता है? Is gambling good?

क्या दोपहर का सूर्य ठंडा हुआ करता है? Is mid -day sun cold?

क्या सिंह बहादुर होता है? Is the lion brave?

क्या गंगाजल पवित्र होता है? Is the water of the Ganga sacred?

Exercise : 8 

Translate into English

क्या चांदनी रात आकर्षक होती है?क्या गर्मी में रातें छोटी होती हैं?क्या शराब पीने से आदमी का स्वस्थ अच्छा रहा करता है?क्या धनी लोग प्रसन्न रहते हैं?क्या ईमानदारी सर्वोत्तम नीति होती है?क्या सच्चे मित्र दुर्लभ होते हैं?क्या परिश्रमी लोग सफल होते हैं?क्या नींबू खट्टा लगता है?क्या मनुष्य जन्म से ही बुरा होता है?क्या आग ठंडी होती है?

  Vocabulary

आग fire,गर्मी मे इन summer, सर्वोत्तम best, नीति policy, दुर्लभ rare, खट्टा sour, जन्म से ही by birth, आकर्षक attractive, सच्चे मित्र real friends, शराब पीने से by drinking wine।

Test yourself

Translate into Hindi

Is tea good for health? Are dogs faithful? Is the Ramayana a religious book? Is cricket very popular in India? Is India an independent country? Are our neighbours very helpful? Is this dictionary very costly? Is cofee expensive? Are these fruits sweet? Are those trees old?

Negative-Interrogative Sentence (नकारात्मक प्रश्नवाचक वाक्य)

Examples : 

क्या बर्फ ठंडी नहीं होती है? Is ice not cold?

क्या सिंह डरावना नही हुआ करता है? Is a lion not fearful?

क्या साधु दयावान नही रहते हैं? Are saints not kind?

क्या बनावटी फूल सुंदर नहीं लगाते हैं? Is an artificial flower not beautiful?

क्या धनी लोग दुःखी नहीं रहा करते हैं? Are the rich not unhappy?

Exercise : 9

Translate into English

क्या आम मीठा नहीं होता है?क्या बच्चे नाटाखात नहीं हुआ करते हैं?क्या पैसे की चाह दुख का मूल कारण नहीं रहता है?क्या जुआ खेलने से मनुष्य की जिंदगी खराब नहीं होती है?क्या कोयल काली नही होती है?क्या दूध पीना स्वस्थ के लिए अच्छा नहीं होता है?क्या अंधेरी रात भयानक नहीं हुआ करती है?क्या आकाश का रंग नीला नहीं होता है?क्या स्त्री पुरुष की सहचरी नहीं होती है?क्या कोयल की आवाज मीठी नहीं लागती है?क्या मनुष्य सामाजिक प्राणी नहीं होता है?क्या चढ़ानी रात आकर्षक नहीं होती है?

Vocabulary

नटखट naughty, पैसे की चाह lust for money, मीठी melodious, दुःख का मूल कारण root cause of unhappiness।

Test yourself

Translate into Hindi 

Are Indians not patriotic? Are children not innocent? Is milk not a wholesome food? Is grass not green? Is the sky not blue? Is cricket not popular? Are the old religious? Is this book not useful? Are peanuts not cheap? Is lemon not sour?

Comments

Post a Comment

Leave you feedback to us

Popular posts from this blog

Fundamentals of Computer

MS Word Home tab and Insert tab Notes in hindi

Wordpad notes in hindi | what is wordpad? | wordpad menu, groups and tools use