Past tense

Hello! Readers आज के इस आर्टिकल में हम verb to be Past tense के बारे में पढ़ेंगे साथ ही साथ कुछ stupid sentence जिसमें हम अक्सर कन्फ्यूज हुआ करते हैं जैसे - राजा सदा दयालु होता था।, प्राचीनकाल में लोग ईमानदार होते थें। पुरानी फिल्में साफ और सुथरी हुआ करती थीं। इत्यादि में आप देख रहें हैं कितना confuse करने वाले sentence सो आज के आर्टिकल में इन सभी का समाधान हम ढूंढ के ले आए हैं

(A) Use of verb 'to be'(Past Tense)

(1) जब हिंदी वाक्य के अंत में था/थी/थे रहे और ये वाक्य में मुख्य क्रिया का काम कर रहे हों तो ऐसी क्रियाओं की अंग्रेजी वाक्य के कर्ता के अनुसार was/were होती है। नीचे दिए गए टेबल को समझ कर अपना concept clear करे

Affirmative Sentence

Structure: subject+was/were+adjective.

Example : 

  • हमलोग व्यस्त थें। We were busy.
  • तुम दुखी थे। You were unhappy.
  • वह अशिक्षित थी। She was uneducated.
  • वे लोग सभ्य थें। They were civilized.
  • अभिषेक और टिंकू खुश थें। Abhishek and Tinku were unhappy.
  • छोटू फुर्तीला और स्वस्थ था।  Chhotu was active and smart.
अब हम लोग ऐसे वाक्यों पर विचार करेंगे, जिनका structure है -- 

Structure: subject+was/were+Noun.

Example :

  • मैं अभियन्ता था। I was an engineer.
  • आप लोग सैनिक थे। You were soldiers.
  • वे लोग कलाकार थें। They were artist.
  • वह एक रात्रि प्रहरी था। He was a nightgaurd.
  • अजय और वीरेंद्र किसान थें। Ajay and Virendra were farmers.
  • अनामिका के दादा जी प्राध्यापक थेAnamika's grandfather was a professor.
  • वाजपेई भारत के प्रधान मंत्री थें। Vajpayee was the prime minister of India.
Exercise: 1

Translate into English

मैं सावधान था। हमलोग संतुष्ट और प्रसन्न थें। महिलाएं धार्मिक थीं। तूफान भयानक था। तुम्हारे दोस्त लोग अमीर थें। इमारत ऊंची थी। शिक्षक वर्ग में उपस्थित थें। उसकी बहन उदास थी। छोटू के पिताजी ईमानदार थें। गरीब भूखे थें। हमलोग विद्यार्थी थें। वे लोग मछुआरे थें। तुम एक नाविक थे। उसके पिताजी दांत चिकित्सक थें। उसकी मां नर्स थी। डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद भारत के प्रथम राष्ट्रपति थें। कैलाश राय वकील थे। डॉक्टर श्री कृष्ण बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री थें। मदन और अमर किसान थें। मेरे चाचाजी खंजाची थें। श्याम किरानी था।
Vocabulary

सावधान careful, संतुष्ट satisfied, धार्मिक religious, तूफान tempest,इमारत building, नाविक sailor, मछुआरा fisherman, किरानी clerk, खजांची cashier, दंत चिकित्सक dentist,भयानक fearful/terrible

Exercise:

Test yourself

Translate into Hindi

I was careless. We were nervous. The children were happy. The days were hot. The schools were closed. The players were ready. The doctor was late. The books were expensive. They were afraid. You were absent.

Negative Sentence

जब Negative sentence बनाने की आवश्यकता होती है, तो was/were ke बाद not लगा दिया जाता है। 

Example : 
  • मैं तैयार नहीं था। I was not ready.
  • हमलोग नियमित नहीं थें। We were not regular.
  • तुमलोग अशिक्षित नही थे। You were not uneducated.
  • मौसम साफ नही था। The weather was not clear.
  • लड़का अनाथ नहीं था। The boy was not orphan.
  • वे लोग भिखारी नहीं थें। They were not beggars.
  • जेसी नर्स नहीं थी। Jesi was not nurse.
Exercise: 2

Translate into English

मैं अपराधी नहीं था। हमलोग दोसी नहीं थें। बच्चे स्वस्थ नहीं थें। रामू का भाई कलाकार नही था। मिल्टन कहानीकार नहीं था। खिलाड़ी लोग तैयार नहीं थें। तुम्हारा भाई उपस्थित नहीं था। कहानी भावनात्मक नहीं थी। कविताएं रोचक नहीं थी। वे लोग साहसी नहीं थें। नदियां गंदी नहीं थीं। पत्तियां हरी नहीं थीं। किसान धनी नहीं थें। मेरेगांव के लोग प्रगतिशील नहीं थें। नेता लोग ईमानदार नहीं थें। कमरे खाली नहीं थें। आपलोग गायक नहीं थे। 

Vocabulary 

अपराधी - Criminal दोषी - Guilty कहानीकार Story-writer उपस्थित – Present रोचक Interesting भावनात्मक - Emotional स्वस्थ - Healthy खाली - Vacant कविता – Poem प्रगतिशील Progressive

Test yourself: 

Translate into Hindi 

I was not sure. She was not attentive. They were not angry. The trains were not late. The rain was not heavy. The day was not dull. The examination was not tough. The sums were not easy. The shops were not open. The weather was not fine.

 Interrogative Sentence 

जब वाक्य प्रश्नवाचक ' क्या ' से प्रारम्भ होते हों , तो उनका अनुवाद Subject के अनुसार was / were से प्रारम्भ होता है तथा Sentence के अन्त में Note of Interrogation ( ? ) दिया जाता है । 

Structure : Was / Were + S + Other words + ?

Examples : 

  1. क्या मैं व्यस्त था ? Was i busy ?
  2. क्या हमलोग दुःखी थे ? Were we unhappy ?
  3. या तुम तुमलोग चिन्तित थे ?Were you worried ?
  4.  क्या आकाश साफ था ? Was the sky clear ?
  5. क्या केले कच्चे थे ? Were the bananas unripe ?
  6. क्या वे लोग नाविक थे ?Were they sailors ? 
  7.  क्या तुम्हारे पिताजी अभियन्ता थे ?Was your father an engineer ? 
  8.  क्या ओ ० पी ० शर्मा एक जादूगर थे ?Was O. P. Sharma a magician ? 
  9.  क्या राजकपूर एक अभिनेता थे ? Was Raj Kapoor an actor ? 
  10. क्या मधुबाला और मीना कुमारी नायिकाएँ थी ? Were Madhubala and Meena Kumari heroines ?
Vocabulary 

अनुपस्थित - Absent जलवायु- Climate उपन्यासकार-  Were we unhappy ? Were you worried ? Was the sky clear ? Were the bananas unripe ? नायक - Hero भोजन - Food ' शल्य चिकित्सक— Surgeon 

 Translate into English :

 क्या मैं अनुपस्थित था ? क्या हमलोग गलत थे ? क्या तुम निर्दोष थे ? क्या बच्चे भूखे थे ? क्या राँची की जलवायु अच्छी थी ? क्या कश्मीर की सुन्दरता मनोहारी थी ? क्या वह निराश था ? क्या हरिवंश राय बच्चन उपन्यासकार थे ? क्या वे लोग कवि थे ? क्या हरिशंकर परसाई व्यंग्यकार थे ? क्या पृथ्वीराज कपूर नायक थे ? क्या नरगिस नायिका थी ? क्या मौसम सुहावना था ? क्या भोजन स्वादिष्ट था ? क्या वे लोग अपहरणकर्ता थे ? क्या मोहन के पिता शल्य चिकित्सक थे ?

Vocabulary 

गलत- Wrong मनोहारी –Elegant कवि - Poet मौसम - Weather निर्दोष- Innocent निराश- Hopeless व्यंग्यकार - Satirist कश्मीर की सुन्दरता - The beauty of Kashmir सुहावना - Pleasant अपहरणकर्ता - Kidnapper स्वादिष्ट

Tasty Test yourself :

Translate into Hindi : 

Was she late ? Were the questions tough ? Was the box heavy ? Was my son obedient ? Were the classrooms full ? Was the fee high ? Were the tired ? Was the street straight ? Was the building tall ? Were the oranges players fresh ? 

Negative-Interrogative Sentence

 Structure : Was + Were + S + not + Other words + ? 

Examples: 

  1. क्या मैं तैयार नहीं था ? Was I not ready? 
  2. क्या हमलोग उपस्थित नहीं थे? Were we not present? 
  3. क्या तुम असावधान नहीं थे ? Were you not careless? 
  4. क्या पटना की सड़कें चौड़ी नहीं Were the roads of Patna not wide? 
  5. क्या उपन्यास रोचक नहीं था ? Was the novel not interesting? थीं? 
  6. क्या डंकन स्कॉटलैंड का राजा नहीं था ? Was Duncan not the king of Scotland?
  7. क्या टैगोर संगीतकार और चित्रकार नहीं थे? Was Tagore not a musician and painter ? 
  8. क्या कालिदास नाटककार नहीं थे ? Was Kalidas not a playwright? 
  9. क्या बायरन और कीट्स कवि नहीं थे? Were Byron and Keats not poets?

Exercise: 

Translate into English: 

क्या मैं जागरूक नहीं था ? क्या हमलोग स्वस्थ और प्रसन्न नहीं थे? क्या राजा राममोहन राय समाज-सुधारक नहीं थे? क्या दयानन्द सरस्वती आर्यसमाज के संस्थापक नहीं थे? क्या दशरथ अयोध्या के राजा नहीं थे? क्या रावण आततायी नहीं था ? क्या निराला और पंत कवि नहीं थे? क्या रवीन्द्रनाथ टैगोर कहानीकार, चित्रकार और नाटककार नहीं थे? क्या सरस्वती एक नदी नहीं थी ? क्या चन्द्रगुप्त मगध साम्राज्य का सम्राट् नहीं था ? क्या आपलोग थोक- विक्रेता नहीं थे ? क्या पाकिस्तान भारत का अंग नहीं था ? क्या नदियाँ पानी से भरी नहीं थीं ? क्या शिमला की जलवायु अच्छी नहीं थी? क्या तुम्हारा भाई चर्मरोग विशेषज्ञ नहीं था ?

Vocabulary 

थोक विक्रेता-Wholeseller संस्थापक --Founder आततायी — Tyrant समाज-सुधारक Social reformer साम्राज्य- Empire स्वस्थ और प्रसन्न — Hale and hearty जागरूक – Cautious भारत का अंग - Part of India पानी से भरी - Full of water धर्मरोग विशेषज्ञ- Dermatologist शिमला की जलवायु — The climate of Shimla सम्राट Emperor 

(ii) जब हिन्दी वाक्य के अंत में होता था होती थी होते थे/रहता था रहती थी / रहते थे। रहा करता था / रहा करती थी/रहा करते थे इत्यादि क्रिया के पहले एक विशेषण हो और उ विशेषण के पहले यदि कोई संज्ञा या सर्वनाम हो जिसमें कोई Natural या Inherent quality (प्रकृतिगत या निहित गुण) उस विशेषण के द्वारा प्रकट किया गया हो, तो ऐसी क्रियाओं की अंग्रेजी वाक्य के कर्त्ता के अनुसार Was / Were होती है।

Test yourself 

Translate into Hindi

Was she not a singer ? Were you not ready? Were they not competent? Was I not awake? Was Gandhi not a saint? Was Kabir not a poet? Were the glasses not full of milk? Was the mirror not cracked? Were the children not scared? Was the blackboard not clean ?

Affirmative Sentence

Examples: 

  1. मैं फिल्म देखकर खुश होता था / रहता था।  I was glad to watch the film. 
  2. प्राचीन काल में लोग ईमानदार होते थे।In ancient times men were honest.
  3.  रहते थे/रहा करते थे/हुआ करते थे। 
  4. राजा सदा दयालु रहता था।The king was always kind. 
  5.  स्त्रियाँ लज्जाशील हुआ करती थीं।Women were shy. 
  6.  ईमानदार लोग सुखी रहते थे। Honest men were happy. 
  7. सम्राट् अशोक सदा उदार हुआ करते थे।Emperor Ashoka was always generous.
  8.  पुरानी फिल्में साफ सुथरी हुआ करती थीं। Old films were neat and clean. 
  9. अकबर के शासनकाल में प्रजा खुश रहती थी।Subjects were happy during the reign of Akbar.
  10.  अंग्रेजों के राज्य में भारतीय सदा दुःखी रहा करते थे।Indians were always unhappy during the rule of the English. 
  11.  भगवान् राम के जमाने में सबलोग स्वस्थ और धनवान हुआ करते थे ।In the age of Lord Rama all men were healthy and wealthy.

Exercise : 

Translate into English

मदर टेरेसा अनाथ बालकों को देखकर दुःखी रहती थीं। प्राचीनकाल में धनी लोग ईमानदार होते थे। गुरु नानक सदा प्रसन्न रहा करते थे। महान् कवि निराला सदा उदार रहते थे। पुरानी फिल्में सामाजिक हुआ करती थीं । महाराणा प्रताप अपनी मातृभूमि के प्रति सदा समर्पित थे। भगवान् कृष्ण के जमाने में पेड़ फूल और फल से लदे रहते थे। पुराने जमाने में लोग परिश्रमी और ईमानदार होते थे। लड़कियाँ लज्जाशील हुआ करती थीं। लोग जानवरों के प्रति दयालु होते थे। भगवान बुद्ध सदा प्रसन्न रहा करते थे। मैं तुम्हारी दशा देखकर दुःखी रहता था ।

Vocabulary 

उदार - Generous अनाथ-Orphan समर्पित-Devoted भगवान बुद्ध - Lord Buddha ईमानदार - Honest परिश्रमी - Laborious जानवरों के प्रति दयालु--Kind to animals सामाजिक-- Social लज्जाशील—Shy / Bashful मातृभूमि - Motherland सदा - Always फूल और फल से लदा रहना - Laden with flowers and fruits पुराने जमाने - In olden days / In ancient times 

Test yourself : 

Translate into Hindi 

Condition We were happy to get a gift. She was curious to know the truth. They were sincere in their work. Old cities were full of open spaces. Trains were run by steam. Fields were ploughed by oxen. Our teacher was always punctual, Students were respectful to teachers. Schools were few in number.

Negative Sentence 

Examples: 

  1. प्राचीनकाल में लोग बेईमान नहीं होते थे/ रहते थे/हुआ करते थे। In ancient times men were not dishonest. The king was not a traitor.
  2. राजा अत्याचारी नहीं होता था / रहता था / हुआ करता था।
  3.  भगवान् राम के राज में प्रजा दुःखी नहीं है रहती थी। Subjects were not unhappy during the reign of Lord Rama.
  4. पुरानी फिल्म अश्लील नहीं हुआ करती थीं। Old films were not vulgar. 
  5. औरंगजेब के शासनकाल में प्रजा खुश नहीं रहती थी। During the reign of Auranzeb subjects were not happy. 
  6. पुराने जमाने में ईमानदार लोग दुःखी नहीं रहते थे। In olden times honest men were not unhappy.

Exercise:

Translate into English.

 भगवान् राम के राज में लोग बेईमान और भ्रष्ट नहीं होते थे। नेहरू के समय में साहित्यकार दुःखी नहीं रहा करते थे। प्राचीनकाल में छात्र अनुशासनहीन नहीं हुआ करते थे । पुरानी फिल्में अश्लील और ऊबाऊ नहीं होती थीं। अकबर के राज में प्रजा दुःखी नहीं रहती थी । राणा प्रताप झुकने के लिए तैयार नहीं रहते थे। अंग्रेज अपने सिपाहियों के प्रति दयालु नहीं होते थे। अकबर हिन्दुओं से लड़ने के लिए तैयार नहीं रहता था। औरंगजेब हिन्दुओं के प्रति उदार नहीं रहा करता था ईसा मसीह अपने विरोधियों के प्रति कठोर नहीं हुआ करते थे। 

Vocabulary 

भ्रष्ट Corrupt साहित्यकार-Writer दुःखी — Unhappy अश्लील — Vulgar उड़ना - To fight ऊबाऊ – Boring झुकना - To bow down हिन्दुओं- The Hindus ईसा मसीह Jesus Christ विरोधी — Opponent कठोर—Cruel अंग्रेज – The English अनुशासनहीन—Indisciplined सिपाहियों के प्रति दयालु — Kind to constables पण्डित नेहरू के समय में During the time of Pandit Nehru भगवान राम के राज में- In the reign of Lord Rama

Test yourself:

Translate into Hindi 

Politicians were not selfish. Trains were not run by electricity. TV was not so popular. Voters were not conscious of their rights. Women were not considered equal to men. Roads were not wide. Train fare was not high. Books were not plentiful. Postal service was not quick. Parents were not conscious of their children's future.

Interrogative Sentence

 Examples: 

  1. क्या तुम पुरानी फिल्में देखकर खुश होते हुआ करते थे करते थे? Were you glad to watch the old films? 
  2. क्या सम्राट् अशोक अपनी प्रजा के प्रति उदार रहता था Was emperor Ashoka generous to his subjects ?
  3.  क्या पुराने जमाने में लोग ईमानदार औरदयालु हुआ करते थे?  Were men honest and kind in the olden days? 
  4. क्या राणा प्रताप अकबर के सामने झुकने के लिए तैयार रहते थे? Was Rana Pratap ready to bow down before Akbar? 
  5. क्या पुरानी फिल्में अश्लील हुआ करती थीं? Were old films vulgar ?
  6.  क्या चाणक्य नन्द वंश से नाराज रहते थे? Was Chanakya annoyed with the Nand dynasty ?

Exercise: 

Translate into English 

क्या अकबर अपनी प्रजा के प्रति दयालु रहता था ? क्या अंग्रेजों के राज में भारतीय सुखी रहा करते थे? क्या प्राचीनकाल में लोग नेक और ईमानदार होते थे? क्या भगत सिंह देश के लिए मरने के लिए तैयार रहते थे? क्या पुराने जमाने में स्त्रियाँ प्रगतिशील हुआ करती थीं? क्या मुगलकाल में लोग खुश रहते थे? क्या वह दिनकर की कविताएँ पढ़कर प्रेरित होता था ? क्या पृथ्वीराज कपूर अपने समय के सर्वश्रेष्ठ अभिनेता हुआ करते थे ? क्या नरगिस अपने समय की सुन्दरतम अभिनेत्री हुआ करती थी? क्या मुहम्मद रफी के गीत भावनात्मक होते थे? क्या चाणक्य नन्द वंश से नाराज रहते थे ?

 Vocabulary 

अभिनेत्री - Actress अपने समय के Of one's time अभिनेता - Actor प्राचीनकाल में - In ancient times पुराने जमाने में - In olden times मरने के लिए तैयार रहनाTo be ready to die दिनकर की कविताएँ — The poems of Dinkar भावनात्मक – Emotional सर्वश्रेष्ठ — Best प्रेरित - Inspired (by) अपनी प्रजा के प्रति - Tohis subjects देश के लिए - For the country प्रगतिशील Progressive सुन्दरतम् — Most beautiful अंग्रेजों के राज में - In the reign (रेन) of the English वंश - Dynasty

Test yourself: 

Translate into Hindi 

Was Gandhi happy with the Britishers? Was India backward during the medieval period? Were you aware of your plight? Was she prepared for the test? Was the student attentive in the class? Were the children happy with their gifts? Were the neighbours helpful to them? Was the book based on the syllabus ? Was the match postponed due to rain ?

Negative-Interogative Sentence 

Examples: 

  1. क्या प्राचीनकाल में लोग ईमानदार नहीं ये हुआ करते थे/रहा करते थे? Were men not honest in ancient times? 
  2. क्या पुरानी फिल्में साफ-सुथरी नहीं होती थीं? Were old films not neat and clean? 
  3. क्या राजकपूर अपने समय के सर्वश्रेष्ठ अभिनेता नहीं हुआ करते थे ? Was Raj Kapoor not the best actor of his time?
  4. क्या मैं अपने विद्यार्थी जीवन में खुश नहीं रहता था ? Was I not happy in my student life?
  5. क्या औरंगजेब अपने सिपाहियों के प्रतिनिर्दयी नहीं रहा करता था ?  Was Aurangzeb not cruel to his soldiers? 
  6.  क्या हुमायूँ लड़ने के लिए तैयार नहीं रहता था? Was Humayun not ready to fight ?

 Exercise: 

Translate into English 

क्या प्राचीनकाल में ईमानदार लोग सुखी नहीं रहते थे? क्या पुरानी फिल्में रोचक नहीं होती थीं? क्या जगदीश चन्द्र बोस अपने समय के नामी वैज्ञानिक नहीं हुआ करते थे ? क्या गुरु नानक सदा उदार नहीं रहते थे ? क्या पुराने जमाने में छात्र अनुशासित नहीं हुआ करते थे ? क्या भारतीय अंग्रेजों से लड़ने के लिए सदा तैयार नहीं रहते थे? क्या वह बच्चन की कविताएँ पढ़कर भावुक नहीं होती थीं? क्या गरीबों की मदद कर तुम खुश नहीं रहते थे ? क्या हमलोग दूध पीने से स्वस्थ नहीं रहते थे ? क्या सिन्धु घाटी की सभ्यता विश्व में प्रसिद्ध नहीं हुआ करती थी ?

Vocabulary 

अनुशासित - Disciplined भारतीय - Indians अंग्रेज- The English विश्व में In the world नामी वैज्ञानिक Reputed / Famous Scientist दूध पीने से By taking milk प्रसिद्ध – Famous लड़ना—To fight गरीबों की मदद कर—By helping the poor सिन्धु घाटी की सभ्यता – The Indus valley civilization रोचक – Interesting

Test yourself : 

Translate into Hindi 

Were politicians not selfish? Were trains not run by electricity? Was TV not so popular? Were voters not conscious of their rights? Were women not considered equal to men? Were roads not wide? Was train fare not high? Were books not plentiful? Was postal service not quick? Were parents not conscious of their children's future?

Comments

Popular posts from this blog

Fundamentals of Computer

MS Word Home tab and Insert tab Notes in hindi

Wordpad notes in hindi | what is wordpad? | wordpad menu, groups and tools use