MS Word Mailing Tab Notes in Hindi

MS Word Mailing Tab

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में Mailing Tab (मेलिंग टैब) का उपयोग मेल मर्ज (Mail Merge), लेबल्स, एन्वेलप्स और अन्य मेलिंग संबंधित कार्यों को करने के लिए किया जाता है। यह टैब विशेष रूप से बड़ी संख्या में लेटर्स, ईमेल्स या लेबल्स को व्यक्तिगत रूप से तैयार करने के लिए उपयोगी है।

1. Create Group

  • परिभाषा: इस ग्रुप का उपयोग लेटर्स, एन्वेलप्स और लेबल्स को बनाने के लिए किया जाता है।
उपयोग:
  • Envelope: एन्वेलप्स (लिफाफे) का प्रयोग लिफाफा बनाने के लिए किया जाता है जो लेटर कवर के ऊपर चिपकाया जाता है।
  • Labels: लेबल्स का प्रयोग लेबल बनाने और उसे प्रिंट करने के लिए किया जाता है।

2. Start Mail Merge Group

  • परिभाषा: मेल मर्ज एक प्रक्रिया है जिसमें एक मुख्य डॉक्यूमेंट (जैसे लेटर) को रिसिपिएंट्स की सूची (जैसे एक्सेल शीट या डेटाबेस) के साथ मर्ज किया जाता है, ताकि प्रत्येक रिसिपिएंट को पर्सनल लेटर भेजा जा सके।
उपयोग:
  • Start Mail Merge: मेल मर्ज प्रक्रिया को स्टार्ट किया जाता है।
  • Step by Step Mail Merge Wizard: मेल मर्ज प्रक्रिया को स्टेप-बाय-स्टेप पूरा करने के लिए विज़ार्ड का उपयोग किया जाता है।
  • Letter, Email, Labels and Directory: यहाँ से मेल मर्ज के लिए डॉक्यूमेंट प्रकार का चुनाव किया जाता है।

3. Write & Insert Fields Group

  • परिभाषा: इस ग्रुप का उपयोग डॉक्यूमेंट में फील्ड्स (जैसे नाम, पता, दिनांक) को जोड़ने और सेव करने के लिए किया जाता है।
उपयोग:
  • Address Block: इसका प्रयोग रिसिपिएंट का पता जोड़ने के लिए किया जाता है।
  • Greeting Line: इसका प्रयोग ग्रीटिंग लाइन (जैसे "प्रिय श्रीमान") जोड़ने के लिए किया जाता है।
  • Field: इसका प्रयोग कस्टम फील्ड्स (जैसे नाम, दिनांक) ऐड करने के लिए किया जाता है।
  • Rules: इसका प्रयोग मेल मर्ज के दौरान नियम (रूल्स) लागू करने के लिए किया जाता है।

4. Preview Results Group

  • परिभाषा: इस ग्रुप का उपयोग मेल मर्ज के परिणामों को Preview करने के लिए किया जाता है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी डेटा सही तरीके से दिखाई दे रहा है।
उपयोग:
  • Preview Result: इसका प्रयोग मेल मर्ज के परिणामों को देखने के लिए किया जाता है।
  • Find Recipient: अलग-अलग रिसिपिएंट्स के लिए डॉक्यूमेंट को ब्राउज़ करने के लिए किया जाता है।

5. Finish Group

  • परिभाषा: इस ग्रुप का उपयोग मेल मर्ज प्रक्रिया को पूरा करने और लास्ट डॉक्यूमेंट को प्रिंट अथवा सेव करने के लिए किया जाता है।
उपयोग:
  • Finish mail merge: इसका प्रयोग मेल मर्ज प्रक्रिया को समाप्त करने के लिए किया जाता है।
  • Print Document: इसका प्रयोग मेल मर्ज किए गए डॉक्यूमेंट्स को प्रिंट करने के लिए किया जाता है।
  • Send email: इसका प्रयोग मेल मर्ज किए गए डॉक्यूमेंट्स को ईमेल के माध्यम से भेजने के लिए किया जाता है।

Comments

Popular posts from this blog

Fundamentals of Computer

MS Word Home tab and Insert tab Notes in hindi

Wordpad notes in hindi | what is wordpad? | wordpad menu, groups and tools use