NEET Exam क्या है? [NEET EXAM (2026-27) की पूरी जानकारी]:-
[NEET EXAM]
भारत में अगर कोई छात्र/छात्रा डॉक्टर बनना चाहता है तो वो 12th (PCB) के बाद उसे सबसे पहले NEET Exam पास करना पड़ता है। NEET exam India की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा है
जिससे देश के मेडिकल कॉलेजों में (MBBS, BDS और अन्य मेडिकल कोर्स में प्रवेश मिलता है।
[NEET का फुल फॉर्म होता है]:-
National Eligibility cum Entrance Test का फुल फॉर्म है National Eligibility cum Entrance Test।
यह परीक्षा पूरे भारत में मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है।
NEET परीक्षा को National Testing Agency (NTA) आयोजित कराती है।
पहले अलग-अलग मेडिकल कॉलेज अपनी परीक्षा लेते थे।
लेकिन अब पूरे भारत में एक ही परीक्षा NEET होती है।
NEET परीक्षा से कौन-कौन से कोर्स मिलते हैं:-
NEET exam पास करने के बाद छात्र इन course में एडमिशन ले सकते हैं
MBBS [डॉक्टर बनने का कोर्स]
BDS [डेंटिस्ट]
BAMS [आयुर्वेद डॉक्टर]
BHMS [होम्योपैथी]
भारत के सभी सरकारी और अधिकतर प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश NEET के ही द्वारा होता है
NEET के लिए योग्यता (Eligibility):-
छात्र/छात्रा को 12वीं कक्षा पास होना चाहिए और
12वीं में Physics, Chemistry और Biology विषय होने चाहिए।
सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए कम से कम 50% अंक जरूरी होते हैं।
छात्र की न्यूनतम उम्र 17 साल होनी चाहिए।
NEET परीक्षा का पैटर्न:-
NEET परीक्षा ऑफलाइन (OMR) शीट पर होता है।
इस Exam me कुल प्रश्न 200 होते हैं जिसमे से सिर्फ 180 प्रश्न हल करना होता है
जो कि 720 अंक का होता है
और इसमें
हर सही उत्तर के 4 अंक मिलते हैं और गलत उत्तर पर 1 अंक कट जाता है।
Subject [Physics, Chemistry, Biology]
कुल अंक [720]
Physics [45 नंबर]
Chemistry [45 नंबर]
Biology [90 नंबर]
NEET परीक्षा (Date) कब होती है
हर साल NEET परीक्षा आमतौर पर मई महीने में होती है।
परीक्षा का फॉर्म जनवरी या फरवरी में निकलता है और परिणाम लगभग एक महीने बाद घोषित किया जाता है।
NEET का परिणाम आने के बाद छात्रों को काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना पड़ता है।
इस प्रक्रिया में छात्रों की रैंक और नंबर के आधार पर मेडिकल कॉलेज मिलते हैं।
भारत में मेडिकल एडमिशन की काउंसलिंग मुख्य रूप से Medical Counselling Committee द्वारा कराई जाती है।
निष्कर्ष (Conclusion):-
NEET परीक्षा भारत में डॉक्टर बनने का सबसे महत्वपूर्ण रास्ता है। जो भी छात्र MBBS, BDS या अन्य मेडिकल कोर्स करना चाहता है, उसे इस परीक्षा को पास करना जरूरी होता है। हर साल लाखों छात्र इस परीक्षा में भाग लेते हैं, लेकिन सही रणनीति, मेहनत और नियमित पढ़ाई से इसमें सफलता प्राप्त की जा सकती है।


Comments
Post a Comment
Leave you feedback to us