Present Indefinite tense

वर्तमान अनिश्चित काल जिसे इंग्लिश शब्द में Present indefinite Tense (प्रजेंट इंडेफिनिट टेंस) के नाम से जाना जाता है। इंग्लिश पढ़ने लिखने और बोलने की activity में इस tense का बहुत उपयोग होता है।
मैं इस tense को बहुत ही बेहतर तरीके से आप तक इस Artical के माध्यम से पहुंचना आवश्यक समझता हूं जिससे आप अपनी grammer को improve कर पाएंगे।
आपकी प्रतिदिन की activity में हजारों sentence आप Present Indefinite Tense का बोलते हैं, लिखते हैं और सुनते हैं।
Let's began (आइए शुरू करें) :
Present Indefinite Tense
Definition (पहचान) : ऐसे हिंदी वाक्य जिसमें verb (क्रिया) आए और उस verb का last अक्षर ता, ती या ते हो और उसके बाद है, हूं, हैं या हो आया हो, तो ऐसे हिंदी वाक्य को Present Tense कहते हैं।
जैसे :- 
  1. वह जाता है।      
  2. मैं ता हूं। 
  3. वे आते हैं। 
  4. तुम आते हो।
ध्यान दें : ऊपर दिए गए वाक्यों में ता है, ती है  या ते हैं। ,Present Indefinite Tense की ओर संकेत कर रहा है मतलब ये वाक्य Present Indefinite Tense के हैं। 
Helping verb (सहायक क्रिया) : s/es, Do/does
Rule 1. Present Indefinite Tense के Affirmative Sentence में Singular Subject होने पर ही verb में s/es जोड़ते हैं [singular verb (एकवचन क्रिया) का प्रयोग होता है।]
Rule 2. Plural Subject हो तो verb Plural ही प्रयोग करें। क्योंकि verb हमेशा plural form में होती है। 
Did you know ?
verb में s/es जोड़कर उसे singular बनाया जाता है। जैसे:-
Plural verb - Go
Singular verb - Go+es => Goes
  1. He goes
  2. Ravi runs
  3. Everyone works.
ऊपर दिए गए वाक्यों में मौजूद Singular Subject : He, Ravi, Everyone
Singular Verb : goes, runs, works हैं।
Rule 3. Present Indefinite Tense के Negative, Interrogative & Negative - Interrogative sentence में ही Do/does का प्रयोग होता है। 
Type of Sentence:
वाक्य मुख्य रूप से चार प्रकार का होता है:
1. Affirmative Sentence
2. Negative Sentence
3. Interrogative Sentence
4. Negative - interrogative Sentence 
yah bhi parhen
Let's get started translation:
1. Affirmative Sentence
Structure: 
[Singular Subject+verb+s/es+object.]
Examples:
  1. वह घर जाता है।He goes home.
  2. श्याम स्कूल में रहता है।Shyam lives in the School.
  3. वह खाना बनाती है।She cooks the Food.
  4. मेंढक पानी में कूदता है।Frog jumps into the water.
ऊपर वाक्यों से स्पष्ट हैं की Singular Subject के साथ singular verb का प्रयोग किया जाता है।
Structure: 
[Plural Subject+verb+object.]
Examples:
  1. हम ब्लॉग लिखते हैं।We write the Blog.
  2. वे किताब लिखते हैं।They write the Book.
  3. तुम शायरी सुनाते हो।You recite the Shayari.
  4. रवि और किशन मेरे घर आते हैं।Ravi and Kishan come to my home.
ऊपर वाक्यों से स्पष्ट हैं की Plural  Subject  के साथ Plural verb का प्रयोग किया जाता है।
Exercise: 1 
Translate into English 
मैं गेन्द खेलता हूँ। हमलोग सिनेमा देखते हैं तुम अपना पाठ याद करते हो। तुमलोग गरीबों को खिलाते हो । स्कूल का चपरासी घंटी बजाता है। वह अंग्रेजी बोलता है। वे लोग अपना काम करते हैं। महिलाएँ कपड़े साफ करती हैं। तारा की माँ प्रतिदिन भोजन बनाती है। मछुए मछली पकड़ते हैं। मेरी माँ मुझे प्यार करती है। उसके पिताजी उसे बहुत प्यार करते हैं। सूर्य दिन में चमकता है। चन्द्रमा रात में प्रकाश देता है। अंकित और शिवम् पटना में रहते हैं। भारत के किसान कड़ी मेहनत करते हैं। अमर और मदन पानी खींचते हैं। मेरे गाँव के लोग अपने मवेशियों को समय से खिलाते हैं। फ्रांस के लोग फ्रेंच बोलते हैं। मैं तुम्हारे बारे में सब कुछ जानता हूँ । 
Vocabulary
 खींचना To draw खिलाना To feed बारे में— About सबकुछ— Everything पाठ-Lesson फ्रेंच - French रात में- By night / at night सिनेमा देखना—To watch the cinema समय से - In time पकड़ना - To catch याद करना - To remember दिन में - By day / In the day
Test yourself: 1 
Translate into Hindi 
I sing a song. We write a letter. You drink tea. He plays the guitar. She knits a sweater. They solve problems. Children like sweets. Parents lo their children. The earth goes round the sun. Birds fly in the sky.
2. Negative Sentence
Structure: 
[Singular Subject+does+not+verb 1St+object+etc.]
Examples:
  • वह पानी नही लाता है।He does not bring water.
  • रवि मुझे नहीं डाटता है।Ravi does not scold me.
  • प्रत्येक लोग स्कूल नहीं जाते हैं।Everyone does not go to school.
  • यह विद्यार्थी लाइक नही करता है।This student does not like.
ऊपर वाक्यों से स्पष्ट हैं की Negative sentence में Singular  Subject  के साथ helping verb 'does' का प्रयोग किया जाता है।
Structure: 
[Plural Subject+do+not+verb 1St+object+etc.]
Example:
  1. तुम कार नहीं चलाते हो। You do not drive the Car
  2. हम मोबाईल नहीं चलाते हैं।We do not operate the Mobile.
  3. वे पैसे नहीं लाते हैं।They do not bring money. 
ऊपर वाक्यों से स्पष्ट हैं की Negative sentence में Plural Subject के साथ helping verb 'do' का प्रयोग किया जाता है।
Exercise: 2 
Translate into English 
मैं विज्ञान नहीं पढ़ाता हूँ। वह अपने भाई को प्यार नहीं करता है। मोहन गरीबों की मदद नहीं करता है। हमलोग बाहर नहीं जाते हैं। रजनी और रीतिका मांस नहीं खाते हैं। शिवम् भी मांस नहीं खाता है। चीकू धूम्रपान नहीं करता है। मेरी गाय बहुत दूध नहीं देती है। निखिल और नीतीश गाना नहीं गाते हैं। स्कूल का चपरासी घंटी नहीं बजाता है। उनके गाँव के लोग आपस में झगड़ा नहीं करते हैं। कवि कहानी नहीं लिखता है। सूर्य रात में नहीं चमकता है। पानी भूख नहीं मिटाता है। वह तुम्हें प्यार नहीं करती है। मैं उससे (स्त्री०) प्यार नहीं करता हूँ। आतंकवादी अपने देश से प्यार नहीं करते हैं। मेरे भाई का नौकर काम नहीं करता है। तुम्हारी पत्नी तुम्हारी मदद नहीं करती है। उस गाँव के लड़के अपने माता-पिता का कहना नहीं मानते हैं। भारत के लोग झूठ नहीं बोलते हैं । 
Vocabulary 
विज्ञान-Science धूम्रपान करना—To smoke कहानी- Story दिन में - By day / In the day भूख मिटाना To satisfy hunger चमकना - To shine कहना मानना — To obey माता-पिता – Parents - आतंकवादी - Terrorist 
Test yourself: 2 
Translate into Hindi
I do not a sing a song. We do not write an essay. You do not drink tea, She does not cook a meal. He does not do his home work. They do not solve problems. Children do not like study. Parents do not want indiscipline. Owls do not sleep at night. The sun does not go round the earth.
3. Interrogative Sentence
इस sentence में वाक्य दो तरह से बनते हैं:
1. Question word वाक्य के शुरुआत में आता है । जैसे -
  1. क्या वह स्कूल जाता है?
  2. क्या रवि बोलता है?
  3. क्या हर कोई नहाता है?
Structure:
 [Does+singular subject+verb 1st+object+etc?]
Examples:
  1. क्या वह हिंदी पढ़ता है?Does he read Hindi?
  2. क्या किशन शोर करता है?Does Kishan make Noice?
  3. क्या मनीषा सिलाई करती है?Does Manisha stitch?
  4. क्या प्रत्येक विद्यार्थी अंग्रेजी बोलते हैं?Does each student speak English?
निम्न वाक्यों से स्पष्ट है की Interrogative Sentence में subject singular होने पर helping Verb 'Does' लगाते हैं।
Note: यहां ध्यान इस बात का देना है की 'क्या' शुरुआत में आने पर क्या की अंग्रेजी What नही लिखी जाती है; उसके स्थान पर Helping Verb का प्रयोग किया जाता है।
Exercise: 3 
Translate into English 
क्या सूर्य पूरब में उगता है ? क्या सूर्य पश्चिम में डूबता है? क्या वह मुझे अंग्रेजी पढ़ाता है ? क्या ये बच्चे फल खाते हैं? क्या आपलोग रात में सिनेमा देखते हैं? क्या वह प्रतिदिन व्यायाम करता है? क्या प्रधानमंत्री लाल किले से भाषण देते हैं? क्या राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं? क्या तेन्दुलकर छक्का लगाता है ? क्या अंकित अपनी माँ को प्यार करता है? क्या तुम्हारे पिताजी तुम्हें डाँटते हैं? क्या तुम्हारा भाई अपना काम स्वयं करता। है ? क्या यह लड़का स्कूल जाता है ? क्या ये लड़के स्कूल जाते हैं? क्या तुम्हारी बहन गणित जानती है ? क्या टुनटुन प्रतिदिन क्रिकेट खेलता है? क्या तुमुल और विपुल हल्ला करते हैं ? क्या नील लोहित केन्द्रीय विद्यालय में पढ़ता है ? क्या आपके भाई का नौकर चोरी करता है? क्या मछुए मछली पकड़ते हैं? क्या आपलोग उसे जानते हैं ?
Vocabulary 
लाल किले से—From the Red Fort चोरी करना - To steal सिनेमा देखना – To watch the cinema राष्ट्रपति - President उगना - To rise डूबना - To set भाषण देना - To deliver a speech गणित Mathematics डाँटना - To scold गणतंत्र दिवस Republic Day छक्का लगाना To hit a six राष्ट्रीय ध्वज -National flag फहराना – To hoist हल्ला करना - To make a noise केन्द्रीय विद्यालय [Kendriya Vidyalay Translate into Hindi Test yourself: 3 
Do I write a letter? Do we sing a song ? Do you eat an ice-cream ? Does he swim daily? Do they speak a lie? Does she knit a sweater? Do children like sweets? Do parents like indiscipline? Do fish swim in water? Do birds fly in the sky ?
2. Question word वाक्य के बीच में आता है।👇
  1. वह स्कूल क्यों जाता है?
  2. रवि पढ़ने कहां जाता है?
  3. हर कोई कैसे नहाता है?
Structure:
[Question Word+do+plural subject+verb 1St+object+etc?]
Examples:
  • हम तुम्हे क्यों पहचानते हैं?Why do we recognise you?
  • वे पढ़ने कहां जाते हैं?Where do they go to study?
  • तुम उसे कब घर पर कब बुलाते हो?When do you call him at home?
  • रवि और श्याम तुम्हें कैसे जानते हैं?How do Ravi and Shyam know you?
  • नितिन भाई के घर कौन पढ़ने जाता है?Who does to study at Nitin Bhai home?
निम्न वाक्यों से स्पष्ट है की Interrogative Sentence में subject plural होने पर helping Verb 'Do' लगाते हैं।
Note: यहां ध्यान इस बात का देना है की Question Word 'क्या,क्यों,कहां,कैसे,कब,कौन,कितना और कितनी इत्यादि' शब्द वाक्य के बीच में आने पर सबसे पहले इनकी अंग्रेजी लिखी जाती है।
Exercise : 4
Translate into English 
क्या मैं तुम्हारी मदद नहीं करता हूँ? क्या हमलोग गरीबों को नहीं सताते हैं? क्या तुम अपना पाठ नहीं याद करते हो? क्या तुमलोग गायों को नहीं खिलाती हो ? क्या वह खेतों को नहीं पटाता है? क्या माली फूलों को नहीं तोड़ता है? क्या कुम्हार मिट्टी का बर्तन नहीं बनाता है? क्या स्वर्णकार गहने नहीं बनाता है? क्या ग्वाला दूध नहीं बेचता है ? क्या सहवाग क्रिकेट नहीं खेलता है? क्या गायें पास नहीं खाती है? क्या शिवम् अंग्रेजी नहीं जानता है? क्या प्रधानमंत्री स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से झंडा नहीं फहराते हैं? क्या रवि और राहुल अपना काम नहीं करते हैं? क्या सोनी और अर्चना प्रतिदिन स्कूल नहीं जाते हैं? क्या व्यायाम हमारे शरीर को मजबूत नहीं बनाता है? क्या रजनीश बच्चों को नहीं पढ़ाता है? क्या रूपेश कम्प्यूटर नहीं चलाता है? क्या वे लोग आपस में नहीं लड़ते हैं ? 
Vocabulary
प्रधानमंत्री - Prime Minister सताना — To oppress पटाना-To water स्वतंत्रता दिवस — Independence मिट्टी का बर्तन Claypot day माडी– Gardener कुम्हार Potter स्वर्णकार—Goldsmith गहना – Ornament तोड़ना - To pluck कम्प्यूटर चलाना Tooperate the computer 

Translate into Hindi 
Test yourself : 4 
Does she not walk everyday? Does she not knit a sweater? Do children not Do I not drink coffee? Do we not write a story? Do you not swim daily? love games? Do teachers not like discipline? Do fish not swim in water? Do birds not fly in the sky? Do doctors not treat patients?
4. Negative - interrogative Sentence
Structure:
[Does+subject+not+verb 1St+object+etc?]
Examples:
  1. क्या वह पढ़ने नही जाता है?Does he not go to study?
  2. क्या रबि लिखना नही जानता है?Does Ravi not know writing.?
  3. क्या मनीष नोकरी पर नही जाता है?Does Manish not go to the JOB?
Structure:
[Question Word+do+subject+not+verb 1St+object+etc?]
Examples:
  1. वे मंदिर क्यों नही जाते हैं?Why do they not go to temple?
  2. हम अमीर कैसे नही बनते हैं?How do we not become rich?
  3. तुम गीता कहां नही पढ़ते हो?Where do you not read the Geeta?
  4. विद्यार्थी स्कूल कब नही जाते हैं?When do students not go to school?
yah bhi parhe

Comments

Post a Comment

Leave you feedback to us

Popular posts from this blog

Fundamentals of Computer

MS Word Home tab and Insert tab Notes in hindi

Wordpad notes in hindi | what is wordpad? | wordpad menu, groups and tools use